जौनपुर से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां सुरेरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी की जबरन शादी कराने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पैसों के लालच में किशोरी की मर्जी के खिलाफ शादी कराने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच किशोरी की बुआ ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित बचा लिया।
किशोरी ने आरोप लगाया है कि उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और शादी के लिए पैसे का लेन-देन भी किया गया था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।









