देवरिया के बरहज कस्बे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

चौमुखा चौराहे से लेकर रुद्रपुर रोड, पंगा रोड, देवरिया रोड और थाना रोड तक रोजाना भारी जाम लग रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग आधे-आधे घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और ई-रिक्शा-टेंपो स्टैंड इस समस्या की बड़ी वजह हैं।

इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।

लोगों का आरोप है कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे दिन-प्रतिदिन हालात बदतर होते जा रहे हैं।