देवरिया और आसपास के जिलों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार दोपहर अचानक लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन के साथ इमरजेंसी अलर्ट बजने लगा।

हालांकि यह कोई असली खतरा नहीं था, बल्कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और दूरसंचार विभाग द्वारा किया गया एक टेस्ट था।

करीब 1:20 बजे भेजे गए इस मैसेज में साफ लिखा था कि यह केवल एक परीक्षण है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इस अलर्ट का मकसद आपदा के समय लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करना है।

अचानक सायरन बजने से लोग कुछ देर के लिए घबरा जरूर गए, लेकिन बाद में स्थिति साफ हो गई। प्रशासन ने भी इसे रूटीन टेस्ट बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।