सलेमपुर/देवरिया। नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया वार्ड संख्या 5 और भरेली वार्ड संख्या 1 (दलित वार्ड) में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को अपात्र घोषित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
शनिवार को तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर वार्ड सभासदों एवं स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कई पात्र परिवारों को हल्का लेखपाल की रिपोर्ट में अपात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि वे योजना के सभी मानकों को पूरा करते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए कहा कि इस कारण गरीब और जरूरतमंद परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हो रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद हरिश्चंद्र (वार्ड नं. 1), सूर्यनारायण (वार्ड नं. 5), ललिता देवी, अंजू देवी, कंचन, चंद्रावती, कविता, पुष्पा, तारा देवी, पार्वती, मनोज, आरती, विज









