देवरिया से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां भागलपुर ब्लॉक के जमुआं धरमेर गांव से एक 10 वर्षीय बालक लापता हो गया है।
बताया जा रहा है कि सुमित नाम का यह बच्चा शुक्रवार सुबह घर से बैग की चेन ठीक कराने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी बालक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।









