जौनपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां बक्सा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में जमीनी विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान 44 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीती रात अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।