बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश:
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी जीतू सैनी मारा गया।
जानकारी के अनुसार जीतू सैनी हाल ही में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया।
इस दौरान इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को भाजपा के एक सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या के मामले में भी वह आरोपी था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।









