जौनपुर उत्तर प्रदेश- जिले के कई किसानों की किस्त रोकी गई जिसके कारण होने वाली जांच में कुछ कमी पाने की वजह से रोकी गई है मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2019 के बाद विरासत के अलावा अन्य किसी माध्यम से भूमि प्राप्त करने वाले किसानों के लिए प्रशासन की अपील है कि जिन किसानों की किस्ते नहीं आ रही है वह तुरंत योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अपडेट मिसिंग इनफॉरमेशन कार्यालय में जाकर अपनी जानकारी अपडेट कराये नहीं तो नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से आधार कार्ड, पूर्व भू- स्वामी का मृत्यु प्रमाण पत्र और सत्यापित खतौनी जैसे दस्तावेज अपलोड कराये इसके अलावा किसान अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार या उप कृषि निदेशक कार्यालय जौनपुर में जाकर अपना अपडेट करा सकते हैं|
23 अप्रैल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता मिलने वाली जिले के कई किसानों की फिलहाल रोक दी गई है उप कृषि निदेशक डॉक्टर वी बी द्विवेदी ने जानकारी दी है कि जिन किसानों की जानकारी अधूरी या गलत पाई गई है उन किसानों की आर्थिक सहायता राशि फिलहाल अस्थाई रूप से रोक दी गई है|









