दरवाजे से ही उड़ गई बाइक: सोते रह गए मालिक, चोर ले उड़े प्लैटिना
भागलपुर/देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम मोना गढ़वा का है, जहां घर के दरवाजे पर सो रहे युवक की ही बाइक चोरों ने पार कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पोस्ट मोना गढ़वा निवासी बजरंगी राजभर पुत्र झेगट राजभर ने अपनी प्लैटिना बजाज (नंबर UP 52 BW 9976) बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। वह पास में ही खाट पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गए।
सुबह नींद खुलने पर बाइक गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने थाना बरहज पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त तेज करने और चोरी की घटनाओं पर सख्त रोक लगाने की मांग की है।

WhatsApp Channel
Join Now
What's your reaction?
Pradeep Kumar Maurya
समस्याएं तो उत्पन्न करने वाले से समस्याओं को हरा देने वाले बड़े होते हैं ✍️









