जौनपुर, उत्तर प्रदेश
जिले की भावी प्रत्याशी और भाजपा नेत्री श्रीमती सुचित्रा तिवारी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने 33% आरक्षण को महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केवल आरक्षण ही नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव भी जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि “प्रधान पति”, “ब्लॉक प्रमुख पति” और “विधायक पति” जैसे प्रचलित तौर-तरीकों को समाप्त किया जाना चाहिए, ताकि महिलाएं स्वयं निर्णय लेने में सक्षम बन सकें।
इस दौरान सुचित्रा तिवारी बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर और गांव-गांव जाकर महिलाओं से मुलाकात कर रही हैं। वे महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक कर रही हैं।










