जौनपुर,उत्तर प्रदेश, जिले के जाफराबाद क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते रात्रि एसओजी के एसआई सत्यवीर सिंह को किसी माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से हीरोइन बेचने जौनपुर आता- जाता रहता हैआज वह आने वाला है|

इस सूचना पर थाना प्रभारी सृष्टि जैन व कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ल पूरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर थोड़ी देर इंतजार करने के बाद एक बाइक सवार मौके पर पहुंच गया पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे रोक लिया उसने पुलिस टीम को अपने पास रखे हीरोइन वजन लगभग 51 ग्राम पुलिस को दे दिया थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से बरामद हुई 51 ग्राम हीरोइन एक बाइक लगभग 11.900,रुपए नगद, डिजिटल तराजू, एक मोबाइल, पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान तत्काल कर दिया|