देवरिया। देवरिया रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में आरोपी अंग्रेजी में “Mistake ho gayi” कहते हुए नजर आ रहा है और माफी मांगता दिख रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों में पुलिस को सूचना देना ही सबसे सही तरीका माना जाता है।