करौंदी गांव में मिट्टी रखना के विवाद में दो पक्षों में जामकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल होगए थे इलाज के दौरान मवाजा यादव 59 की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शनिवार की रात 10 आरोपियों पर अभियोग पंजीकृत कर चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने रविवार को हत्या में लाठी डंडा के साथ चार आरोपी विनीत पुत्र बाबूलाल, राजेश पुत्र बाबूलाल, शिव कुमार पुत्र हरि यादव, शेषनाथ पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेजा दिया।