जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति बंदन अभियान के तहत छात्रावास की छात्राओं ने पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और सहभागिता की भावना को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अन्नु त्यागी ने किया और बड़ी संख्या में छात्राओं ने इसमें भाग लिया। नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति जैसे नारों से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा।
इस दौरान डॉ. त्यागी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अपनी सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझना बेहद जरूरी है, जिससे महिलाओं की भावनाएं और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने छात्राओं को सजग रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। पदयात्रा में डॉ. कृष्णा सिंह (वार्डन), डॉ. निमिषा यादव सहित कई शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।









