उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस बार अक्षय तृतीया का पर्व विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ मनाया जाएगा। कुल्हनामऊ चौराहे पर भगवान परशुराम की लगभग 20 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण 19 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी और श्रद्धालुओं को प्रतिमा के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और परंपरा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर उभर रहा है।
सूत्रों के अनुसार जौनपुर का प्राचीन संबंध भगवान परशुराम के परिवार से जुड़ा माना जाता है, जिसके चलते यहां उनकी प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस कार्य में सुजानगंज क्षेत्र के प्रमोद पाठक और उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है, साथ ही बदलापुर विधानसभा के विधायक की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। यह प्रतिमा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय भी है।










