जिला संवाददाता- नागेंद्र कुमार तिवारी
जौनपुर, उत्तर प्रदेश- जिले के अंतर्गत शाहगंज और खेतासराय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड पर जहरखुरानी करके लूटपाट करने वाले गिरोह के तिन आरोपियों को किया गिरफ्तार| मिली जानकारी के अनुसार शातिर अपराधी बस और ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को गाड़ी में बैठाने के बहाने उन्हें अपनी कार मे बैठाते थे, और यात्रियों को खाने पीने वाली सामान मे नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें बेहोश कर देते थे उसके बाद लूटपाट करते थे|
अपराधियों के पास से बरामद हुई आपत्तिजनक समाने जैसे- एक 315 बोर तंमंचा व 01 जिंदा कारतूस, 198 ग्राम नशीला पाउडर और नशीली गोलिया, दो चार पहिया वाहन| एक आरोपी मौके से फरार होने मे सफल हो गया, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है| गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे कई जिले में दर्ज हैं| पुलिस टीम ने आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है|









