देवरिया।

 ARTO आशुतोष शुक्ला ने 60 बुलेट की जांच, 8 का चालान, साइलेंसर जब्त"

 सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में आज देवरिया में बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मुख्य बिंदु:

 कुल 60 बुलेट मोटरसाइकिलों की सघन चेकिंग की गई।

मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वाले 4वाहनों का मौके पर चालान किया गया।8 बुलेट के अवैध साइलेंसर जब्त कर लिए गए।

सभी वाहन स्वामियों के कागजात - RC, बीमा, प्रदूषण, लाइसेंस की गहन जांच की गई।

धारा 182(ए)(4) एवं 190(2) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

ARTO आशुतोष शुक्ला का बयान

_"परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आम जनता को शोर प्रदूषण से निजात दिलाना हमारी प्राथमिकता है। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार 6 माह तक की जेल या ₹5,000 से ₹10,000 तक जुर्माना एवं RC-लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।"_

अपील देवरिया क्षेत्र के सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों से तत्काल मोडिफाइड साइलेंसर और हूटर हटवा लें अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।