देवरिया।
कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्र के लोगो ने रेलवे स्टेशन बरहज पर पेय जल एव शौचालय कि सुविधा का आस्वासन 21 फ़रवरी 2026, को सरकार द्वारा किये जानें के बाद भी खुदाई काम किया गया लेकिन पिछले एक माह पहले काम को बंद कर दिया गया, आज इस क्रम क्षेत्र कि जनता इस मुलभुत सुविधा से वँचित रहने कारण काफ़ी आक्रोशित एवं सरकार कि उदासीता पर नाराजगी जाहिर कि इस संदर्भ मे रविप्रताप सिंह ने एल आयु तथा आई डब्लू से वार्ता किया उन्होंने असहसन दिया कि कुछ बातो को लेकर ठेकदार ने काम बंद कर दिया जिसे 15 दिनों के अंदर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
आई डब्लू कहा कि पहले शौचालय का निर्माण होगा साथ साथ पेय जल भी उपलब्ध कराया जायेगा। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने स्थानीय लोगो के आक्रोश से आई डब्लू अवगत कराया, तथा कहा कि सरकार अगर और उदासीन होती है तो मजबूरी बस क्षेत्र कि जनता के साथ इन मुलभुत सुविधाओ के लिए व्यापक आंदोलन पुनः किया जायेगा। तथा आंदोलन तब तक चलेगा ज़ब तक कि सरकार इसे पूर्ण कर देती है। 18 se21 फ़रवरी को चले अनशन 21 को रेल रोको प्रस्ताव पर सरकार ने आधिकारिक रूप से इन सुविधाओ को पूरा करने वादा किया था किन्तु दो माह बीत जाने बाद भी केवल शौचालय का गढ्ढा खोद कर छोड़ दिया गया। आज ज़ब केंद्र सरकार कहती है कि हर घर मे शौचालय उपलब्ध हो चूका है तथा बहुत जल्दी ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल से जल सुविधा उपलब्ध करा दिया जायेगा। उसके बाद भी सबसे पुराने स्टेशन बरहज रेलवे स्टेशन एक बूंद पानी एवं एक अदद शौचालय कि सुविधा के लिए तरस रहा है, कभी यह बरहज स्टेशन व्यावसायिक गतिबिधि का केंद्र था एवं सभी सुविधाओ से युक्त था परन्तु आज सरकार कि उदासीनता के कारण बरहज रेलवे स्टेशन आशू बहा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्रीय जनता एवं कांग्रेस जनो इसके लिए हर स्तर पर अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया एवं क्षेत्रीय जनता को भरोशा दिलाया कि कांग्रेस वही पुरानी सुविधा एवं खुशहाली उपलब्ध कराएगी। रवि तिवारी, भोला तिवारी, डॉ शैलेन्द्र जायसवाल, बृजेश सिंह उग्रसेन सिंह, अमित सिंह नीलेश पाण्डेय, रितेश यादव,अफजल अंसारी, फातिमा, शिला, रजनी, फूलमती सरोज यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।









