जिला संवाददाता – नागेंद्र कुमार तिवारी
जौनपुर, उत्तर प्रदेश

जिले के चर्चित मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लेकर सोमवार को न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से लिखित बहस भी दाखिल की गई। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में अब न्यायालय 15 अप्रैल को अपना अंतिम निर्णय सुनाएगा। लंबे समय से चल रहे इस प्रकरण पर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। यह मामला पहले से ही काफी चर्चा में रहा है और अब आने वाला फैसला कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।