देवरिया: जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को मई माह का निःशुल्क राशन 8 मई तक वितरित किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत मई 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का वितरण 24 अप्रैल से 8 मई के बीच किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट (प्रति व्यक्ति) 5 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल शामिल है, उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशासन ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने नजदीकी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।