जनपद में एक महिला द्वारा अपने देवर की शादी रुकवाने के लिए एडीएम कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाने का मामला सामने आया है।
महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसका देवर उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि देवर ने उससे विवाह का वादा किया था, लेकिन अब वह दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है।
देवर की शादी की जानकारी मिलने पर पीड़िता सीधे एडीएम कार्यालय पहुंच गई और रोते हुए अधिकारियों से न्याय की मांग करने लगी। महिला की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
पीड़िता ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और विवाह रुकवाने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।









