उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 मई 2026 को लखनऊ के गांधी सभागार, कैसरबाग में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यह सम्मेलन बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के साथ कई लोकसभा सदस्य भी भाग लेंगे।
जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत शिक्षा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया है।









