देवरिया:
जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मईल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना मईल पुलिस ने मु0अ0सं0-67/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी को 21 अप्रैल 2026 की सुबह मुखबिर की सूचना पर बरेजी पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसका वाहन नंबर UP 52BM 2179 बताया गया है।

जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल कोतवाली क्षेत्र से दर्ज मु0अ0सं0 64/2024 धारा 379 आईपीसी से संबंधित चोरी की है। इसके बाद थाना मईल पर एक नया मामला मु0अ0सं0 71/2026 धारा 317(2) बीएनएस भी दर्ज किया गया है।

इससे पहले इसी मामले में दो अन्य अभियुक्तों अभिषेक यादव उर्फ दुर्गेश और सतीश यादव उर्फ अभय को 10 अप्रैल 2026 को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार बाल अपचारी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया गया है, जिसमें कई संगीन धाराओं में दर्ज मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल संतोष यादव, पंकज गोड़ और रितोश राजभर शामिल रहे।