स्मार्ट मीटर बना ‘स्मार्ट संकट’: बढ़े बिलों से परेशान महिलाओं का तहसील में जोरदार प्रदर्शन
मंगलवार की दोपहर पटेल नगर में स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने तहसील परिसर पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से हर महीने वास्तविक खपत से कहीं अधिक बिजली बिल आ रहा है। इतना ही नहीं, कई उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपना पूरा बकाया जमा कर दिया, इसके बावजूद उनके बिल में अधिभार और बकाया राशि दिखाई जा रही है। इससे आम उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि एसडीएम द्वारा समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को तहसील में बुलाया गया था, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं मिला। इससे नाराज महिलाओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं—शिवम तिवारी, छागुरी देवी, रीता देवी, तारा देवी, शकुंतला, राजमती, किरण, उषा, रिंकू, पुष्पा, सुशीला, संध्या और संगीता सहित अन्य—ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

WhatsApp Channel
Join Now
What's your reaction?
Pradeep Kumar Maurya
समस्याएं तो उत्पन्न करने वाले से समस्याओं को हरा देने वाले बड़े होते हैं ✍️









