देवरिया। ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत मंगलवार को बरहज तहसील मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, गौ माता की सेवा के लिए उचित अनुसंधान और सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जाए। दूसरी, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में गौ सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए गौ हत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। तीसरी, गौ माता को राष्ट्र की धरोहर और आराध्य घोषित करते हुए उन्हें मौलिक अधिकार प्रदान किए जाएं।

इस दौरान हिंदू हित चिंतक प्रमोद कुमार मिश्रा, पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, रामू, मुकेश कुमार, हरिशंकर और सूर्य प्रताप सिंह सहित कई गौ रक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।