देवरिया। जिले के नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत रोस्टर माइक्रोप्लान के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को गौरा पूर्वी और चनियवा टोला सहित कई स्थानों पर विशेष रूप से दवा का छिड़काव किया गया।
नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।
पालिका प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी वार्डों को इसके दायरे में लाया जाएगा।









