देवरिया, देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र के मनिहारी स्थित विश्वनाथ उपाध्याय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल वर्ग में शिवांगी गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंतिमा यादव ने 91 प्रतिशत और पूनम कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट वर्ग में सृष्टि पांडे ने 89 प्रतिशत, समा परवीन ने 87 प्रतिशत तथा आकांक्षा यादव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।

समारोह में विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता कुंज बिहारी तिवारी, शैलेश शर्मा, योगेंद्र पांडे, अनु तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा तथा सहायक अध्यापक अनिकेत मिश्र, महातम चौबे, प्रियंका गुप्ता एवं विकास तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।