देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजय कुशवाहा (25 वर्ष), निवासी पड़री तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।