देवरिया। जिले के बरहज नगर में सोमवार को समाजसेवी संजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

संजय तिवारी के सक्रिय होने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने “मोदी-योगी जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, श्रवण सिंह, सचिन सिंह, बिपुल दूबे, जगदीश दुर्गा जायसवाल, रवि उपाध्याय और कामेश्वर पांडेय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि नए पार्टी कार्यालय के खुलने से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

अंत में संजय तिवारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।