देवरिया। जिले के बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत छपरा बड़का गांव के निवासी अमित उपाध्याय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हिमालय वैलनेस कंपनी में एरिया मैनेजर का पद प्राप्त किया है।
अमित उपाध्याय शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए।
आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान विशाखापत्तनम से एमबीए की डिग्री प्राप्त कर कॉर्पोरेट जगत में कदम रखा।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया। अमित के एरिया मैनेजर बनने की खबर से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस उपलब्धि पर सत्य प्रकाश उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, विश्व शंकर द्विवेदी, रागिनी द्विवेदी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










