देवरिया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में देवरिया के सीबीएस पब्लिक स्कूल पैना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया है। प्रतियोगिता का आयोजन न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर (आजमगढ़) में किया गया, जिसमें प्रदेश के कई जिलों जैसे बनारस, लखनऊ और आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में देवरिया की ओर से भाग लेते हुए सीबीएस पब्लिक स्कूल पैना के बच्चों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कक्षा 1 के जन्नत रहमान (पुत्र मुहम्मद रहमान) और कक्षा 2 के मोहम्मद फैजल (पुत्र मोहम्मद फिरोज) ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 4 के छात्र मोहम्मद रेहान (पुत्र फिरोज) ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य आशुतोष द्विवेदी सहित विद्यालय के शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।