डॉक्टर हुसैन | सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश। जनपद के बांगर खुर्द में 16 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे हुसैन लाइफ केयर क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला संवाददाता (दि फेस ऑफ इंडिया) नागेंद्र कुमार तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व प्रधान रमेश चंद्र तिवारी का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मान प्रकट किया।

जिला संवाददाता (दि फेस ऑफ इंडिया) नागेंद्र कुमार तिवारी का स्वागत करते हुए क्लिनिक के संचालक डॉ. हुसैन

क्लिनिक के संचालक डॉ. हुसैन को एक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ व्यवहारिक और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में सराहा गया। बताया गया कि उनके क्लिनिक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की सराहना की।