जिला संवाददाता नागेंद्र कुमार तिवारी

जौनपुर,उत्तर प्रदेश- न्यायालय ने सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के वेतन को साबित करने के लिए वेतन लिपिक के हाजिर न होने पर ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल, ने जिला बीएसए को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल 2026 को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। साथ ही साक्षी वेतन लिपिक को पेश करने का भी आदेश| सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फूलचंद प्रजापति निवासी खुटहन की 29 फरवरी 2024 को मोटरसाइकिल से  घर जाते समय ग्राम जेठपुरा सरायख्वाजा के पास 11:30 बजे दिन में सामने से आ रही मोटरसाइकिल की लापरवाही से दुर्घटना हो गई।

इलाज के दौरान उनकी मृत्यु 7 मार्च को बीएचयू में हो गई। वह माध्यमिक विद्यालय सोनरा सुईथाकला में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।  उनके वेतन को साबित करने के लिए न्यायालय  ने याची मृतक की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर वेतन लिपिक को तलब किया था|  लेकिन लिपिक न्यायालय में बयान देने उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए बीएसए से जवाब तलब किया। स्थानीय लोगों के अनुसार बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, काफी समय से विभाग में अंगद की तरह पांव जमाए बैठे हैं|