रिपोर्टर दीपक शुक्ला
*रामपुर जौनपुर* । जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने रविवार को क्षेत्र के जमालापुर स्थित नवीन जन सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले कार्य ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में तेजी लाई जाए तथा अधिक से अधिक किसानों को जागरूक कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रक्रिया सरल और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार एवं तहसीलदार राकेश कुमार भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र किसानों को समय से योजना का लाभ मिल सके।










