देवरिया:
देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश शुक्ला, हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा, कांस्टेबल राजेश यादव, मनोज सिंह और पवन चौधरी की टीम ने नाथ बाबा मंदिर के पीछे शहन कोर्ट मार्ग पर दबिश दी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील निषाद (उम्र 20 वर्ष), निवासी बेलकुंडा थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, 760 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (UP 52 BQ 7083) बरामद की गई।

इस संबंध में थाना रुद्रपुर में मुकदमा संख्या 208/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।