जौनपुर, उत्तर प्रदेश:
जौनपुर में नवनिर्मित जिला कारागार का जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया जाए, जिससे उनका मनोबल बढ़े।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता करुणेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।









