देवरिया। जनपद के गौरा बरहज नगर पालिका क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के निर्देश पर रोस्टर माइक्रो प्लान के तहत विभिन्न स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या-2 (गौरा उत्तरी) में पुलिस चौकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय, स्कूल, जामा मस्जिद और मदरसा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दवा का छिड़काव किया गया।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि दस्तक अभियान के तहत संचारी और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाया जा सके।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कहीं भी पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।