देवरिया।
जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी उर्फ भुटेली निवासी चकमाधो उर्फ मठिया थाना बरियारपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना बरियारपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ विद्यालय में पढ़ने वाले युवक ने गलत कार्य किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा संख्या 82/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के पर्यवेक्षण में बरियारपुर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।










