देवरिया के सलेमपुर नगर स्थित भरौली में नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। वृंदावन धाम से आए कथा व्यास आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

आचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मथुरा की कारागार में हुआ था और वासुदेव जी उन्हें गोकुल ले जाकर सुरक्षित छोड़ आए थे। कथा के दौरान नंदोत्सव का भी वर्णन किया गया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।