देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के विरोध में जब पीड़िता के परिजन आरोपी पक्ष के घर पहुंचे, तो उन्हें मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता की मां, किरण देवी पत्नी राजेश यादव, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की पहचान गांव के ही एक अन्य समुदाय के किशोर से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद युवक ने शादी का वादा कर उसका शोषण किया।
जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई और उन्होंने विरोध जताया, तो आरोपी पक्ष के लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बरहज थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर साजिद (19 वर्ष) पुत्र समीम, समीम (45 वर्ष), नसीम (40 वर्ष), गुल मोहम्मद, इरफान और लैश समेत कुल सात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










