देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरहज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रगड़गंज से पैना जाने वाले मार्ग पर एक खाली झोपड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव उर्फ सचिन (32 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।