देवरिया: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने की।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्यनारायण पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उनके प्रवास को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रणनीति तय की गई।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविंद शाही, अब्दुल जब्बार, जुलेखा खातून, सुनील कुमार तिवारी, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, जिला महासचिव आलोक त्रिपाठी ‘राजन’, शहनाज जफर, रीता देवी, रमेश चंद्र वर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव विजय शंकर मिश्रा, जिला सचिव पन्नालाल पाठक, परमानंद प्रसाद, सोहन मिश्रा, रविंद्र मल्ल, मुमताज अली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धनंजय यादव सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










