देवरिया जनपद के गौरा बरहज स्थित श्रीराम जानकी बाल विद्या मंदिर में बीएसएस परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष विनय पाठक के नेतृत्व में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक पाण्डेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश पाल ने भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया, वहीं डॉ. अशोक पाण्डेय ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।