देवरिया जनपद के सोन्दा स्थित अक्षय वाटिका मैरिज हाल में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं और समाज को अपने धर्म, कर्म और चरित्र के प्रति सजग रहना चाहिए।
कार्यक्रम में भोजपुरिया गायक अंटू तिवारी ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर अतिथियों का अंगवस्त्र व भगवान परशुराम की तस्वीर देकर सम्मान किया गया और कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।










