देवरिया स्थित अनंत पीठ आश्रम में पीठाधीश्वर आज्जनेय दास की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विनय मिश्र द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र ‘पप्पू’ और प्रमोद मिश्र ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के शौर्य, तप और धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय ने किया।