देवरिया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 में का परीक्षा परिणाम घोषित होते जिले में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला जहां इस वर्ष विद्यालय में सब प्रतिशत परिणाम दर्ज कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में सफल छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया छात्रों की सफलता पर शिक्षकों अभिभावकों और प्रबंधन में उत्साह का माहौल रहा विद्यालय में मेधावी छात्रों में अंश राय 97% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके अलावा तान्या राव 94% आदित्य तिवारी 93.4% दामिनी प्रताप 93.3%अंकुश राव 93.2 % अर्पण श्रीवास्तव 90.3% ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मृदुल सिंह बघेल ने कहा कि सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम उन्होंने छात्रों को भविष्य में इसी लगन के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी विद्यालय यह प्रबंधक निदेशक संजय शंकर मिश्रा ने सभी परीक्षा में सफल को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र-छात्राओं की मेहनत शिक्षकों के समर्पण अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है उन्होंने छात्र-छात्राओं उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और कैरियर चैन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षक पर कर्मचारी उपस्थित रहे।