देवरिया।
स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीकॉम, एमए एवं एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश फॉर्म का वितरण 12 मई 2026 से शुरू होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राएं प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश एवं नामांकन की प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” की नीति के आधार पर की जाएगी।
प्राचार्य ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि समय रहते महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश फॉर्म भरें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।










