देवरिया के बरहज तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रमाशंकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 30 मामले प्राप्त हुए, जिनमें एक राजस्व मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 9, पुलिस विभाग के 11, विकास विभाग के 4, खाद एवं रसद विभाग का 1 तथा अन्य विभागों के 5 मामले सामने आए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, ईओ निरुपमा प्रताप सहित पुलिस बल एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।