देवरिया जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम बारादीक्षित में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ प्रतिष्ठित वेदाचार्य एवं भागवत कथाकार डॉ. गंगाधर शुक्ला के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ मुख्य यजमान के निवास स्थान से हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “जय श्री राधे राधे” के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा सरयू तट, बरहज पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक जल भरकर पुनः कथा स्थल की ओर प्रस्थान किया।
कथा स्थल पर मुख्य यजमान गायत्री दीक्षित, घनश्याम दीक्षित एवं सुमित्रा दीक्षित पत्नी राधेश्याम दीक्षित द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना कराई गई। इस दौरान सह यजमानों में उर्मिला दीक्षित, बाल गोविंद दीक्षित, प्रेमलता दीक्षित, केशव प्रसाद दीक्षित, एमपी दीक्षित, निशिकांत दीक्षित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और भक्तों की भागीदारी ने इस धार्मिक आयोजन को अत्यंत भव्य और श्रद्धामय बना दिया।










