भागलपुर के बीएमजी इंटर कॉलेज में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
भागलपुर/देवरिया। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन, श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर तथा आरोग्यधाम बालापार रोड, सोनबरसा गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर स्थित बीएमजी इंटर कॉलेज परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन राजेश सिंह दयाल के देखरेख में किया गया, जहां क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों के साथ छात्र-छात्राओं की टीम भी पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा में जुटी रही।
इस अवसर पर दीनबंधु, इंद्रदेव, अरविंद, रोशन, शैंपू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद लोग निशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकें। शिविर को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।